सरगुजा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रहे “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” के अंतर्गत आज स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी विद्यालय, बतौली में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 300 बच्चों को नशा मुक्त भारत बनाने के लिए शपथ दिलाई गई।
थाना प्रभारी चंद्रप्रताप तिवारी ने अपनी टीम के साथ विद्यालय में पहुंचकर स्कूली छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने नशे के दुष्प्रभावों, इससे होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान, और इसके कारण समाज में बढ़ते अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य राजेश गुप्ता, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं और पुलिस विभाग के अन्य सदस्य उपस्थित थे। जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को नशे के खतरों से बचाना और समाज में जागरूकता फैलाना है।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








