Search
Close this search box.

स्व. महाराज श्री एम एस सिंहदेव की 24वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

  1. स्व. महाराज श्री एम एस सिंहदेव की 24वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजल

आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, राजीव भवन, अंबिकापुर में स्वर्गीय महाराज श्री एम एस सिंहदेव की 24वीं पुण्यतिथि के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने स्व. सिंहदेव के प्रशासनिक व सामाजिक योगदान को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।

स्व. एम एस सिंहदेव, भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक प्रतिष्ठित अधिकारी और मध्यप्रदेश शासन में मुख्य सचिव के रूप में अपनी सेवाएं देने के बाद, मध्यप्रदेश योजना आयोग के उपाध्यक्ष भी रहे। उनकी दृष्टि और कार्यप्रणाली ने न केवल प्रशासनिक क्षेत्र में बल्कि कृषि, समाजसेवा और जनकल्याण में भी नए आयाम स्थापित किए।

श्रद्धांजलि सभा

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए इतिहासकार श्री गोविंद शर्मा ने स्व. सिंहदेव के कृषि सुधारों पर विशेष रूप से चर्चा की। उन्होंने बताया कि जब स्व. सिंहदेव मध्यप्रदेश तिलहन संघ के अध्यक्ष थे, तब उन्होंने सोयाबीन उत्पादन के व्यावसायिक उपयोग की योजना बनाई। उनकी दूरदृष्टि के कारण ही सोयाबीन उत्पाद से “न्यूट्रिला बड़ी” जैसी प्रोटीनयुक्त सामग्री देश के हर घर तक पहुंची। आज मध्यप्रदेश सोयाबीन उत्पादन में अग्रणी राज्य है, जिसका श्रेय उनकी योजना को जाता है।

20 सूत्रीय कार्यक्रम के पूर्व उपाध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल ने स्व. सिंहदेव के प्रशासनिक कौशल का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि छतरपुर जिले में दस्यु आतंक से प्रभावित क्षेत्र में बतौर कलेक्टर अपनी पहली पोस्टिंग के दौरान, उन्होंने चार्ली डकैत गिरोह का सफाया कर क्षेत्र को दस्यु आतंक से मुक्त किया।

अन्य कार्यक्रम

राजीव भवन में श्रद्धांजलि सभा के बाद प्रतीक्षा बस स्टैंड पर स्व. महाराज श्री एम एस सिंहदेव और राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव की युगल प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके उपरांत मां महामाया मंदिर में भंडारे का आयोजन भी हुआ।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

उपस्थित गणमान्य

कार्यक्रम में बालकृष्ण पाठक, जे पी श्रीवास्तव, द्वितेंद्र मिश्रा, हेमंत सिन्हा, सत्येंद्र तिवारी, श्रीमती सीमा सोनी, गुरुप्रीत सिद्धु, चंद्रप्रकाश सिंह, बैजनाथ ठाकुर, शशि शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।


जिला कांग्रेस कमेटी, सरगुजा।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें