Search
Close this search box.

नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” के अंतर्गत सरगुजा जिले में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

 

सरगुजा, 23 जून 2025 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देशन में सरगुजा जिले के विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्रों में “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” के अंतर्गत व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

 

इस कार्यक्रम का उद्देश्य नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के दुष्प्रभावों के प्रति नागरिकों को जागरूक करना और समाज को नशामुक्त बनाने में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है।

 

कार्यक्रम की प्रमुख गतिविधियां:

 

1. जागरूकता सत्र:

 

थाना लखनपुर, थाना बतौली, महिला थाना, थाना लुन्ड्रा एवं पुलिस चौकी केरजू की पुलिस टीमों ने ग्रामीणों एवं छात्रों को नशीली दवाओं के खतरों और अवैध तस्करी के बारे में जानकारी दी।

 

नागरिकों को नशे से दूर रहने और अपने आसपास के लोगों को भी नशे की आदत से छुटकारा दिलाने हेतु प्रेरित किया।

 

 

 

2. शपथ ग्रहण:

 

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।

 

नागरिकों को “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” अभियान के तहत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा जारी ऑनलाइन प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

 

 

 

3. सहभागिता:

 

ग्रामीणों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नशामुक्ति के प्रति अपना समर्थन और योगदान देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

 

 

 

 

उपस्थित अधिकारीगण:

कार्यक्रम के दौरान थाना लखनपुर निरीक्षक शशिकान्त सिन्हा, महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुनीता भारद्वाज, थाना प्रभारी बतौली उप निरीक्षक सी. पी. तिवारी, थाना प्रभारी लुन्ड्रा उप निरीक्षक आर. एन. पटेल, चौकी प्रभारी केरजू सहायक उप निरीक्षक राजेश्वर महंत सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

विशेष निर्देश:

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की है कि वे नशे से जुड़े अवैध कार्यों की सूचना तत्काल पुलिस को दें और नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं।

 

अंतर्राष्ट्रीय नशामुक्ति दिवस:

हर वर्ष 26 जून को नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय नशामुक्ति दिवस मनाया जाता है। इस दिन के उपलक्ष्य में जागरूकता बढ़ाने के लिए “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” के तहत ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा हैं।

 

 

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें