


बतौली / शिक्षा के क्षेत्र में लगातार 38 वर्षों से सेवा दे रहे वरिष्ठ शिक्षक श्री रामधारी गुप्त कल सेवा से निवृत हो रहे हैं। 38 वर्ष के सेवा के दौरान उन्होंने बतौर शिक्षक प्रथम नियुक्ति सन 1986 में प्राथमिक शाला पण्डोपारा सहायक शिक्षक के रूप में की है। तत्पश्चात वर्ष 1990 से लेकर 95 तक बतौर सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला सिलसिला विकासखंड लुण्ड्रा में पदस्थ रहे। तत्पश्चात वर्ष 1995 से लेकर प्राथमिक शाला खालपारा कोट में बतौर सहायक शिक्षक के रूप में सेवा दी। वर्ष 2000 से लेकर 2008 तक बतौर जन शिक्षक के रूप में उन्होंने कन्या प्राथमिक शाला बतौली में सेवा दी। वर्ष 2008 से लेकर 2013 तक उच्च शिक्षा एवं संकुल प्रभारी के रूप में बांसा झाल में पदस्थ रहे तत्पश्चात वर्ष 2013 से लेकर 2019 तक हाई स्कूल सरमना में प्रभारी प्राचार्य के रूप में पदस्थ रहे। 2019 से लेकर अप्रैल माह 2025 तक प्रधानाध्यापक माध्यमिक शाला चिरगा में पदस्थ हैं और वर्तमान समय में यही से वह सेवानिवृत हो रहे हैं। श्री रामधारी गुप्त के एक पुत्र एवं तीन पुत्री हैं वर्तमान समय में शहर के प्रतिष्ठित ऑटोमोबाइल्स व्यापारी अंकन होंडा उनके संचालक उनके पुत्र हैं।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ










