Search
Close this search box.

भूसू – राजपुरी पहुंच मार्ग डोमनी नाला में होगा, नया पुल का निर्माण,

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

भूसू – राजपुरी पहुंच मार्ग डोमनी नाला में होगा, नया पुल का निर्माण

 

 

सीतापुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भूसू राजपुरी पहुंच मार्ग में डोमनी नाला का पुल काफी सालों से क्षतिग्रस्त है इस पुल के क्षतिग्रस्त होने से स्कूली बच्चों सहित कई ग्राम पंचायत के लोग प्रभावित हो रहे हैं, जिसके लिए लगातार पिछले सरकार में बीजेपी के कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता ने इस पुल को लेकर कई बार धरना प्रदर्शन भी किया, लेकिन इस टूटे हुए पुल की समस्या का समाधान नहीं हो पाया,

 

डोमनी नाला की इस टूटे हुए पुल की समस्या को लेकर कुछ दिन पूर्व क्षेत्र की जनताओं ने सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो से मुलाकात की थी, और समस्या से अवगत कराया था समस्या की गंभीरता को देखते हुए विधायक रामकुमार टोप्पो ने तत्काल डोमनी नाला का निरीक्षण किया था, इस निरीक्षण के समय क्षेत्र की जनता भी काफी संख्या में उपस्थित रहे, निरीक्षण के दौरान विधायक रामकुमार टोप्पो ने ग्रामीणों की उपस्थिति में ही संबंधित विभाग के मंत्री जी से फोन में चर्चा कर, डोमनी नाला की समस्या से अवगत कराया था, साथ ही विधायक ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया था की बहुत जल्द डोमनी नाला में नया पुल का निर्माण होगा,विधायक रामकुमार टोप्पो ने ग्रामीणों से यह भी कहा दिया था कि जब तक डोमनी नाला में नया पुल की स्वीकृति व टेंडर प्रक्रिया पूरा कर भूमि पूजन ना हो जाए, तब तक मैं राजपुरी और अन्य ग्राम पंचायत जो इस पुल के कारण प्रभावित है उस ग्राम पंचायत में नहीं जाऊंगा,

 

वही विधायक रामकुमार टोप्पो ने डोमनी नाला को लेकर बताया कि बहुत जल्द क्षेत्र वासियों को नया पुल का सौगात मिलने वाला है, इस पुल की स्वीकृति होकर टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गया है,बहुत जल्द क्षेत्र के जनताओं की उपस्थिति में इस पुल का भूमि पूजन होगा साथ ही नया पुल निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा, और हम बहुत जल्द क्षेत्र की जनता से मुलाकात करेंगे

सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो जी का विधायक बने हुए महज 7 माह ही हुए हैं और उन्होंने कई बड़े समस्या वाले जगहों के कार्यों की स्वीकृत कर ली हैं

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें